Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी उठापटक जारी, नई सरकार के गठन के कवायद के बीच पटना में JDU-BJP की बैठक जारी- VIDEO
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के नेताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी की उसके पटना मुख्यालय पर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी.
पटना, 28 जनवरी : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आवास पर जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के नेताओं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोर कमेटी की उसके पटना मुख्यालय पर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी. इसी के साथ प्रदेश की वर्तमान ‘महागठबंधन’ सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने को लेकर कयास तेज हो गए हैं. मुख्यमंत्री कुमार के करीबी एक उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक, रविवार पूर्वाह्न 10 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर जद(यू) नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. पूर्व में नीतीश के सहयोगी रहे दल भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी पटना मुख्यालय में रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे होगी.
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जद(यू) और भाजपा की इन महत्वपूर्ण बैठकों के बाद नीतीश रविवार दोपहर राजभवन जाएंगे और शाम तक राजग सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर तत्काल पुष्टि नहीं हो पायी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट और तेजस्वी की तस्वीर के साथ छपे एक विज्ञापन से अब यह माना जा रहा है कि राजद ने महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने की बात को एक तरह से स्वीकार कर लिया है और उसने इस सरकार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों को अपने युवा नेता द्वारा किए गए फैसले बताकर तेजस्वी की ‘ब्रांडिंग’ शुरू कर दी है. स्थानीय अखबार में छपे विज्ञापन में लिखा है, ‘‘धन्यवाद तेजस्वी- आपने कहा, आपने किया और आप ही करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : Bihar Political Crisis: बिहार में BJP नीतीश कुमार को समर्थन देगी या नहीं? पटना में विधायकों-पार्टी के नेताओं के बीच पटना बड़ी बैठक जारी (Watch VIDEO)
#WATCH | A meeting of Bihar BJP MLAs and leaders of the party is underway at the party office in Patna, amid political developments in the state.
The legislative party meeting is underway here pic.twitter.com/LoRdSg0ojL— ANI (@ANI) January 28, 2024
रोहिणी ने अपने एक पोस्ट में कहा, "जब तक सांस बाकी है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है..." इससे पूर्व राजद ने ‘एक्स’ पर लिखा, "राज्य में नकारात्मक, आशाहीन और अहंकारी राजनीति का अंत करने वाली सकारात्मक विकासोन्मुखी नौकरियों वाली जन-समर्पित "महागठबंधन" सरकार...जिसके हर यशस्वी कार्य पर तेजस्वी यादव जी की शत प्रतिशत छाप लगी हो...बिहार की कायापलट करने वाली ऐसी तेजस्वी सरकार को गिराने का हम सोच भी नहीं सकते.’’ रोहिणी ने राजद के इस पोस्ट को ‘टैग’ करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, "तेजस्वी की यही पहचान देखी है, लाखों युवाओं के चेहरे पे जो खिली मुस्कान देखी है..."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

