जरुरी जानकारी | विदेशों में मजबूती, किसानों की कम बिकवाली से खाद्य तेल तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, पामोलीन और बिनौलातेल कीमतों में मजबूती रही जबकि मूंगफली तेल तिलहन और कच्चा पामतेल (सीपीओ) के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, 26 जून विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, पामोलीन और बिनौलातेल कीमतों में मजबूती रही जबकि मूंगफली तेल तिलहन और कच्चा पामतेल (सीपीओ) के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती का रुख है।
तेल तिलहन कारोबार के सूत्रों ने बताया कि विदेशों में खाद्यतेल कीमतों में सुधार हुआ है। हाजिर बाजार में फिलहाल, सीपीओ और पामोलीन की समस्या है और इन तेलों की उपलब्धता फिलहाल कम है। कोई कामकाज नहीं होने से जहां सीपीओ के भाव पूर्वस्तर पर रहे वहीं मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज की मजबूती की वजह से पामोलीन तेल कीमत में सुधार आया।
सूत्रों ने कहा कि बाजार में सरसों, बिनौला और सोयाबीन की आवकें कम हुई है। किसानों के नीचे भाव पर बिकवाली से बचने और रोक रोक कर माल लाने से सरसों तेल तिलहन में सुधार है। लेकिन इसका यह मतलब निकालना गलत होगा कि सरसों तेल तिलहन के दाम महंगे हो गये हैं। सरसों अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर बिक रहा है।
उन्होंने कहा कि विदेशों में सुधार के बीच सोयाबीन का आयात महंगा बैठता है। दूसरी ओर बड़े ब्रांड वाली कंपनियों द्वारा अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में कमी किये जाने के बाद लगभग सभी खाद्यतेलों की मांग बढ़ी है।
पहले खुदरा विक्रेता माल नहीं रख रहे थे लेकिन अब धीरे धीरे उनका विश्वास लौटा है और वे माल रखने लगे हैं। निचले भाव पर खुदरा लिवाली बढ़ने से सरसों, बिनौला, सोयाबीन तेल तिलहन में सुधार आया है। जबकि ऊंचे भाव पर कारोबार कमजोर रहने से मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर रहे। आवकें कम रहने से बिनौलातेल कीमतों में भी सुधार है।
सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 4,950-5,050 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,605-6,665 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,530 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,460-2,735 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,640 -1,720 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,640 -1,750 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,265-5,330 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,030-5,095 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

