देश की खबरें | बाबा श्याम के 11 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी बाबा के 11 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला महोत्सव में देशभर के भक्त जुटेंगे। संपूर्ण मेले की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी से की जायेगी।

सीकर, 21 फरवरी राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी बाबा के 11 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेला महोत्सव में देशभर के भक्त जुटेंगे। संपूर्ण मेले की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी से की जायेगी।

मंदिर कमेटी के अधिकारी के अनुसार शाम को तिलक श्रृंगार के बाद मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी।

उन्होंने बताया कि लक्खी मेले में भक्तों के लिए 16 कतारों में बाबा श्याम के 24 घंटे दर्शन की सुविधा होगी।

इस बीच मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव व पुलिस अधीक्षक करण शर्मा व मेला मजिस्ट्रेट (दांतारामगढ़ एसडीएम) प्रतिभा वर्मा ने अधिकारियों के साथ खाटूश्यामजी का दौरा कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैयारियों की समीक्षा की।

गौरतलब है कि तिलक श्रृंगार के चलते मंगलवार शाम पांच बजे तक श्याम मंदिर के कपाट बंद थे। शाम को मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी।

मेले को लेकर खाटू के बाजार में दुकानें सजकर तैयार हो गई है। मेले में आने वाले भक्तों की सेवा के लिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भी तैयारियां की है तथा मंदिर के सभी रास्तों में सेवा शिविर एवं भंडारे लगाए गए हैं। इनमें भक्तों के लिए विश्राम, अल्पाहार व भोजन एवं चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मेले में भक्तों के लिए एक करोड़ पानी के पाउच की व्यवस्था की गई है। चौहान ने बताया कि कमेटी की ओर से पानी की बोरिंग, 2000 लीटर की 50 पानी की टंकी, 700 के करीब अस्थाई सुलभ शौचालय, 15 बड़े डोम, 350 सीसीटीवी कैमरे तथा 60 जनरेटर लगाए गए हैं।

कमेटी की ओर से एक हजार सुरक्षाकर्मी लगाए गए है। अस्थाई बिजली कनेक्शन, साफ-सफाई सहित व्यवस्था की गई है।

सीकर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि चिकित्सा व्यवस्था मेले में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now