जरुरी जानकारी | ईईएसएल ग्राम उजाला कार्यक्रम के तहत एक करोड़ एलईडी बल्ब खरीदेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. ने मंगलवार को कहा कि वह ग्राम ऊर्जा कार्यक्रम के लिये करीब एक करोड़ एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) बल्ब की खरीद करेगी।

नयी दिल्ली, 16 मार्च ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. ने मंगलवार को कहा कि वह ग्राम ऊर्जा कार्यक्रम के लिये करीब एक करोड़ एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) बल्ब की खरीद करेगी।

ईईएसएल की ग्राम उजाला कार्यक्रम के तहत गांवों में प्रत्येक परिवार को सस्ती दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने की योजना है।

बिजली मंत्रालय के चार उपक्रमों की संयुक्त उद्यम ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि इसके लिये कंपनी की पूर्ण अनुषंगी इकाई कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) ने निविदा जारी की है।

बयान के अनुसार, ‘‘सीईएसएल ने एक करोड़ एलईडी बल्ब खरीदने को लेकर अपनी तरह की पहली निविदा जारी की है। यह निविदा ग्राम उजाला कार्यक्रम के लिये है। इस निविदा के जरिये बोलीदाताओं को राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर सह-निवेश के लिये भागीदारी को लेकर आमंत्रित किया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ग्राम उजाला कार्यक्रम के तहत सीईएसएल सस्ती दर पर गांवों में उच्च गुणवत्ता के एलईडी बल्ब का वितरण करेगी।’’

सीईएसएल 12 वाट के 70 लख और 7 वाट के 30 लाख एलईडी की खरीद करेगी। एलईडी बल्ब के लिये पिछली बार खोजी गयी कीमत के अनुसार 12 वाट के एलईडी बल्ब की कीमत 75 रुपये प्रति बल्ब और 7 वाट के लिये 42 रुपये प्रति बल्ब होगी।

बोलीदाता को प्रति बल्ब वह कीमत भी बतानी होगी जो वह एलईडी के न्यूनतम मूल्य के अलावा प्राप्त करना चाहता है। यह मूल्य भागीदारी मूल्य कहलाएगा।

जिस बोलीदाता का प्रत्येक तरह के बल्ब के लिये भागीदारी मूल्य सबसे कम होगा, वह न्यूनतम बोली (एल 1) लगाने वाला होगा।

ईईएसएल ने निविदा की अंतिम तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट