एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिक्षा समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन- राज्यपाल मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि शिक्षा जीवन और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है।

देश की खबरें | शिक्षा समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन- राज्यपाल मिश्र

जयपुर, 12 नवम्बर राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि शिक्षा जीवन और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है।

राज्यपाल नागौर जिले के लाडनूं स्थित जैन विश्वभारती संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा जीवन और समाज को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है।

उन्होंने शिक्षा के प्रसार को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण जरिया बताते हुए कहा कि किताबों से ज्ञान व्यक्ति के मस्तिष्क में सदा के लिए संग्रहित हो जाता है इसलिए उनका पढ़ना सदा ही व्यक्ति को उर्वर करता है।

एक बयान के अनुसार उन्होंने नई पीढ़ी को संविधान के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से विश्वविद्यालयों में संविधान वाटिका की स्थापना की पहल के बारे में बात करते हुए जैन विश्वभारती संस्थान में संविधान वाटिका की स्थापना का भी सुझाव दिया।

उन्होंने नागौर के एक छोटे से कस्बे लाडनूं में आचार्य तुलसी की प्रेरणा से स्थापित जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान के विद्यार्थी भारत को विकसित भारत बनाने में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैतिक शिक्षा देने वाला अनुपम संस्थान बताया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).