जरुरी जानकारी | एडलवाइस का अपने तीसरे तनावग्रस्त परिसंपत्ति कोष में एक अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एडलवाइस आल्टरनेटिव का अंतरिक्ष क्षेत्र में अच्छे अवसरों को देखते हुए अपने तीसरे संकटग्रस्त परिसंपत्ति कोष में एक अरब डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य है।

मुंबई, चार अक्टूबर एडलवाइस आल्टरनेटिव का अंतरिक्ष क्षेत्र में अच्छे अवसरों को देखते हुए अपने तीसरे संकटग्रस्त परिसंपत्ति कोष में एक अरब डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य है।

एडलवाइस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी पहले ही तीसरे 'स्पेशल सिचुएशन फंड' (एसएसएफ-3) के लिए वैश्विक स्तर पर बड़ी बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों के साथ-साथ घरेलू समृद्ध व्यक्तियों और पारिवारिक कार्यालयों से 425 अरब डॉलर (करीब 3,400 करोड़ रुपये) जुटा चुकी है।

एसएसएफ कोष के तहत कंपनी बड़ी परिसंपत्ति वाली कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करती है और मजबूत बदलाव की क्षमता वाले व्यवहार्य अंतर्निहित व्यवसायों की पहचान करती है। या फिर कंपनी उन स्थितियों में निवेश करती है जहां परिसंपत्ति के समाधान के लिए पूंजी और क्षेत्रीय विशेषज्ञता की जरूरत होती है।

बयान के मुताबिक, एडलवाइस ने वर्ष 2018 में पेश किए गए दूसरे फंड में 10,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उसने पोर्टफोलियो कंपनियों से 9,500 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी प्राप्त की थी।

एडलवाइस का अपने नवीनतम फंड के जरिये एक बिलियन डॉलर जुटाने का लक्ष्य है। कंपनी पहले ही एसएसएफ-3 फंड के लिए अब तक जुटाए गए 3,400 करोड़ रुपये में से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। इसके अलावा अंतरिक्ष में अवसरों की एक मजबूत संभावना है।

एडलवाइस आल्टरनेटिव के मुख्य परिस्थिति रणनीति प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा, ''विशेष स्थिति के अवसर निवेशकों के लिए बेहतर जोखिम समायोजित रिटर्न उत्पन्न करने के लिए एक बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\