Maharashtra: संजय पाटिल बड़ा बयान, कहा- ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी, क्योंकि मैं BJP सांसद हूं
पाटिल ने हल्के-फुल्के लहजे में कहा, ‘‘ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं. हमें दिखावे के लिए 40 लाख रुपये की महंगी कार खरीदने के वास्ते कर्ज लेना पड़ता है. हमने कितना कर्ज ले रखा है, यह देखकर ईडी को हैरानी होगी.’’
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सदस्य संजय पाटिल (Sanjay Patil) ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके पीछे नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं. उन्होंने सांगली में एक समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. महाराष्ट्र: Shiv Sena विधायक प्रताप सरनाईक के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी जारी
पाटिल ने हल्के-फुल्के लहजे में कहा, ‘‘ईडी मेरे पीछे नहीं पड़ेगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं. हमें दिखावे के लिए 40 लाख रुपये की महंगी कार खरीदने के वास्ते कर्ज लेना पड़ता है. हमने कितना कर्ज ले रखा है, यह देखकर ईडी को हैरानी होगी.’’
हाल में भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल ने कहा था कि उन्हें भाजपा में रहते हुए अच्छी नींद आती है क्योंकि किसी तरह की पूछताछ नहीं होती. यह बयान उस दिन आया था, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया था कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी तथा एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.
पुणे जिले के इंदापुर से पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार उनके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

