देश की खबरें | ईडी ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मलिक की याचिका खारिज करने का उच्च न्यायालय से अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी जाए। साथ ही, कहा कि इस तरह की याचिका विचार करने योग्य नहीं है।

मुंबई, 10 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी जाए। साथ ही, कहा कि इस तरह की याचिका विचार करने योग्य नहीं है।

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह और अधिवक्ता हितेने वेनगांवकर (ईडी के वकीलों) ने अदालत से कहा कि मलिक को उपयुक्त कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया गया और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गठित शहर की एक विशेष अदालत द्वारा उनका रिमांड आदेश जारी किया गया।

सिंह ने कहा, ‘‘हमारे(ईडी के) मुताबिक, यह याचिका बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट के तौर पर नहीं टिक सकती। वह (मलिक) इसके बजाय जमानत के लिए अर्जी दायर कर सकते हैं। यह कहना अनुचित होगा कि रिमांड आदेश बगैर सोचे विचारे जारी किया गया। ’’

अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में पिछले हफ्ते दायर अपनी याचिका में मलिक ने दावा किया था कि इस तरह की गिरफ्तारी और बाद में दी गई रिमांड अवैध है तथा अंतरिम राहत की मांग की। साथ ही, उन्होंने उन्हें हिरासत से फौरन रिहा करने का आग्रह भी किया।

न्यायमूर्ति पी बी वारले और न्यायमूर्ति एस एम मंडल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई जारी रखेंगे।

भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में राकांपा नेता मलिक को ईडी ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\