देश की खबरें | ईडी ने अदालत से कहा, शिवशंकर ने स्वप्ना के साथ गोपनीय जानकारी साझा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के सोना तस्करी मामले में धन के लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि एम शिवशंकर ने सरकार की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ साझा की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, पांच नवंबर केरल के सोना तस्करी मामले में धन के लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि एम शिवशंकर ने सरकार की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ साझा की थी।

ईडी ने धन शोधन रोकथाम के लिए विशेष अदालत में दाखिल एक हलफनामे में ये आरोप लगाए। ईडी ने सोना तस्करी मामले में कथित धन शोधन के संबंध में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | ‘ब्रेकफास्ट किंग’ PC Mustafa ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिए उद्यमिता के टिप्स, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने भी बढ़ाया छात्रों का उत्साह.

विशेष पीएमएलए अदालत ने शिवशंकर की हिरासत छह दिन बढ़ाने के लिए ईडी की अर्जी मंजूर कर ली। सात दिन की हिरासत अवधि खत्म होने के पहले शिवशंकर को अदालत में पेश किया गया था।

ईडी ने हलफनामे में आरोप लगाया कि सुरेश और शिवशंकर के वाट्सऐप चैट से पता चला है कि अधिकारी ने लाइफ मिशन और केफोन परियोजनओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा की थी। एजेंसी ने हलफनामे में आरोप लगाया कि यूनिटेक बिल्डर्स और डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ सूचना साझा करने के उद्देश्य से यह जानकारी दी गयी थी। डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड सुरेश और अन्य को रिश्वत देने की बात पहले ही स्वीकार चुकी है।

यह भी पढ़े | BJP ने नार्थ MCD में भ्रष्टाचार के महल को बचाने के लिए जारी किया सर्कुलर, अब मेयर तय करेंगे कि जनता से जुड़े पार्षदों के सवालों का जवाब देना है या नहीं: दुर्गेश पाठक.

लाइफ मिशन के तहत केरल सरकार बेघरों के लिए आवास योजना चलाती है जबकि केफोन परियोजना गरीबों को निशुल्क इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए है । यूनिटेक निजी कंपनी है जिसे लाइफ मिशन परियोजना के तहत त्रिसूर जिले में आवास निर्माण करने का अनुबंध दिया गया।

हिरासत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए ईडी ने कहा कि मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे शिवशंकर से पूछताछ की जरूरत है। याचिका पर विचार करते हुए अदालत ने छह और दिन के लिए शिवशंकर को ईडी की हिरासत में भेज दिया। अदालत ने एजेंसी को उन्हें 11 नवंबर को अदालत के सामने पेश करने को कहा ।

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पांच जुलाई को राजनयिक सामान से करीब 15 करोड़ रुपये के सोना जब्ती मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा शुल्क विभाग और ईडी अलग-अलग जांच कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\