देश की खबरें | ईडी ने धन शोधन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से धन शोधन के एक मामले में जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ करने और बयान दर्ज करने की संभावना है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से धन शोधन के एक मामले में जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ करने और बयान दर्ज करने की संभावना है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह मामला राज्य पुलिस विभाग में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत व वसूली गिरोह होने के उनके आरोप से संबद्ध है। इस मामले के तूल पकड़ने पर अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि 59 वर्षीय सिंह को मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष मुंबई में उपस्थिति होने के लिए तलब किया गया है और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीए) के वरिष्ठ अधिकारी सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बयान दर्ज कराने के लिए कुछ वक्त मांगा था।

उन्होंने बताया कि सिंह की संलिप्तता वाले मामले की जांच के तहत उन्हें और देशमुख को कुछ समय पहले तलब किया गया था।

सिंह, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस होम गार्ड्स इकाई के महानिदेशक हैं।

रिलायंस इंटस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाये जाने की घटना के बाद कई जांच शुरू होने पर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। वाहन से जिलेटिन (विस्फोटक सामग्री) की कुछ छड़ें बरामद हुई थी।

पूर्व गृह मंत्री देशमुख को ईडी ने तीन बार तलब किया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। कुछ दिन पहले उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख कर धन शोधन मामले में ईडी की किसी कठोर कार्रवाई से संरक्षण मांगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला