देश की खबरें | ईडी ने ‘लाइफ मिशन’ मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट को पूछताछ के लिए तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार की महत्वाकांक्षी आवास परियोजना ‘लाइफ मिशन’ में विदेशी अशंदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को पूछताछ के लिए तलब किया।

कोच्चि, 16 फरवरी केरल सरकार की महत्वाकांक्षी आवास परियोजना ‘लाइफ मिशन’ में विदेशी अशंदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को पूछताछ के लिए तलब किया।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने सीए से पूछताछ शुरू कर दी है, जो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम. शिवशंकर से जुड़े रहे हैं।

यहां की एक विशेष अदालत ने केरल के त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में ‘लाइफ मिशन’ परियोजना में एफसीआरए के कथित उल्लंघन के सिलसिले में शिवशंकर को बुधवार को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

सीए ने सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को परियोजना से मिले कमीशन को रखने के लिए बैंक लॉकर खुलवाने में कथित तौर पर मदद की थी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वडक्कनचेरी से तत्कालीन विधायक एवं कांग्रेस नेता अनिल अक्कारा की शिकायत पर 2020 में कोच्चि की एक अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए), 2010 की धारा 35 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें कोच्चि स्थित ‘यूनिटेक बिल्डर’ के प्रबंध निदेशक संतोष एप्पन को पहले आरोपी और ‘साने वेंचर्स’ को दूसरे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

दोनों कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी संगठन ‘रेड क्रीसेंट’ के साथ किए समझौते के आधार पर निर्माण किया था। ‘रेड क्रीसेंट’ ने ‘लाइफ मिशन’ परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की सहमति जताई थी।

अक्कारा और कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि ‘रेड क्रीसेंट’ द्वारा ठेकेदार के चयन में भ्रष्टाचार हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू