देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी को ईसीआईआर दर्ज करनी चाहिए : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन के पहलू से जांच के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईर) दर्ज करनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन के पहलू से जांच के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईर) दर्ज करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच को सीबीआई को सौंपने को लेकर “विशाल जन भावना” है लेकिन राज्य की उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने नई शिक्षा नीति पर उठाए सवाल.

उन्होंने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत मामले में लोगों के मन में बहुत भावनाएं है। उनको लगता है कि कुछ छिपाया जा रहा है, नये खुलासे हुए हैं। इसलिए,लोग इसमें सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।”

फडणवीस ने कहा, “लेकिन राज्य सरकार मामले में सीबीआई जांच से इनकार कर रही है।”

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कसा तंज, कहा- अपने ही राज्य में असुरक्षित होकर दर-दर भटक रही है राजस्थान सरकार.

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मामले में सीबीआई जांच की मांग जनता कर रही है न कि भाजपा।

उन्होंने कहा, “अब धनशोधन का पहलू भी सामने आ गया है। यह पाया गया कि उनके खाते से पैसों की हेराफेरी हुई है। ऐसे मामले में, ईडी का भी अधिकार क्षेत्र बनता है, इसलिए मैंने मांग की है कि ईडी को ईसीआईआर दर्ज कर मामले की जांच करनी चाहिए।”

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच में सक्षम है और इसलिए सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

मुंबई पुलिस ने निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और आदित्य चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस ने अब तक राजपूत के परिवार और उनके रसोइए समेत करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

राजपूत (34) 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड