देश की खबरें | ईडी ने रिया को लेकर मादक पदार्थ संबंधी जानकारी सीबीआई, एनसीबी के साथ साझा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है और प्रतिबंधित मादक पदार्थों संबंधी उसके कथित संपर्कों के बारे में सीबीआई तथा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को कुछ साक्ष्य साझा किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/मुंबई, 25 अगस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है और प्रतिबंधित मादक पदार्थों संबंधी उसके कथित संपर्कों के बारे में सीबीआई तथा मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को कुछ साक्ष्य साझा किए हैं।

वहीं, रिया के वकील ने इस तरह के आरोप को पूरी तरह खारिज किया है।

यह भी पढ़े | छ्त्तीसगढ़: सड़क न होने कारण महिला और उसके शिशु को पालकी में बिठाकर अस्पताल ले गए परिजन.

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी कुछ खास डेटा पर ध्यान दे रही है और ये ‘‘प्रथम दृष्टया’’ इनपुट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा एनसीबी के साथ साझा किए गए हैं, लेकिन इन एजेंसियों के साथ साझा किए गए ब्योरे की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया है।

अभिनेत्री के वकील सतीश मानेशिन्दे ने आरोपों के जवाब में कहा, ‘‘रिया ने अपने जीवन में कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है। वह रक्त जांच के लिए तैयार है।’’

यह भी पढ़े | JEE (Main) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होगी आयोजित: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीबीआई जहां सुशांत की मौत की जांच कर रही है, वहीं एनसीबी मादक पदार्थ रोधी संघीय एजेंसी है।

ईडी ने मामले में 28 वर्षीय रिया से दो बार पूछताछ की है और उसका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया।

मामले में वह प्रमुख आरोपी है और उच्चतम न्यायालय में उसने अपनी याचिका में कहा था कि वह सुशांत के साथ ‘लिव इन रिलेशन’ में रहती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\