देश की खबरें | ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामलों में 64,920 करोड़ रुपये की आय जब्त की, 150 लोगों को गिरफ्तार किया : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों को उठाया है, 64,920 करोड़ रुपये की अपराध आय जब्त की है और 150 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर वित्त मंत्रालय मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों को उठाया है, 64,920 करोड़ रुपये की अपराध आय जब्त की है और 150 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा कि मार्च 2023 के अंत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 25 लाख रुपये और उससे अधिक का बकाया ऋण वाले जानबूझकर चूक करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14,159 हो गई जो संख्या जून 2019 के अंत में 10,209 थी।

निजी क्षेत्र के बैंकों के मामले में, ऐसे चुककर्ताओं की संख्या मार्च 2023 के अंत में 2,504 हो गई, जो जून 2019 के अंत में 1,950 थी।

कराड ने कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमआईए) के प्रावधानों के तहत जांच के लिए लगभग 1,105 बैंक धोखाधड़ी के मामलों को उठाया है, जिनमें जानबूझकर चूक करने वालों से संबंधित मामले भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है, जिसके परिणामस्वरूप 64,920 करोड़ रुपये (लगभग) की अपराध आय जब्त की गई है।’’

उन्होंने कहा, कुल 150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और विशेष अदालतों (पीएमएलए) के समक्ष 277 अभियोजन शिकायतें दायर की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\