देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में पंजाब के विधायक खैरा और अन्य के परिसर पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थों की तस्करी और कथित तौर पर एक फर्जी पासपोर्ट तैयार करने, और मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े धनशोधन के मामले में पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने मादक पदार्थों की तस्करी और कथित तौर पर एक फर्जी पासपोर्ट तैयार करने, और मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े धनशोधन के मामले में पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि खैरा के चंडीगढ़ स्थित आवास, हरियाणा एवं पंजाब में पांच अन्य स्थानों और दिल्ली में दो जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

खैरा (56) पंजाब एकता पार्टी के विधायक हैं। पार्टी 2019 में बनी थी। वह कपूरथला जिले में भोलाथ से विधायक हैं।

खैरा 2017 में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

प्रवर्तन निदेशालय में सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत खैरा एवं अन्य के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी और इसका मकसद जांच को आगे बढ़ाने के लिए और साक्ष्य जमा करना है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की कथित तस्करी और फर्जी पासपोर्ट मामले के संबंध में पीएमएलए की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ आरोपी जेल में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\