देश की खबरें | ईडी ने पटना के रियलिटी समूह पर छापे मारे; 119 बैंक खातों पर रोक लगाई, लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनेक घर खरीदारों को कथित रूप से धोखा देने वाली बिहार की एक रियल इस्टेट कंपनी के कर्ता-धर्ताओं के परिसरों पर छापे मारे और धनशोधन रोकथाम कानून के तहत 119 बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगाई, दो लग्जरी कार और कुछ बीमा पॉलिसियां जब्त कीं।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनेक घर खरीदारों को कथित रूप से धोखा देने वाली बिहार की एक रियल इस्टेट कंपनी के कर्ता-धर्ताओं के परिसरों पर छापे मारे और धनशोधन रोकथाम कानून के तहत 119 बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगाई, दो लग्जरी कार और कुछ बीमा पॉलिसियां जब्त कीं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पटना, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली में अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, इसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आलोक कुमार सिंह, विजय राज लक्ष्मी, अल्का सिंह, राणा रणवीर सिंह के साथ कंपनी के ‘प्रमुख कर्मचारी’ सात्विक सिंह और चार्टर्ड एकाउंटेंट निशांत श्रीवास्तव से जुड़े आठ परिसरों पर तलाशी ली गयी।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘अग्रणी ग्रुप ऑफ कंपनीज और उसके निदेशक ने संभावित घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की और उनकी जमा राशि/निवेश को अवैध तरीके से उनके व्यक्तिगत नाम पर या अन्य कंपनियों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में लगाया।’’

इस मामले में बिहार पुलिस ने कम से कम आठ प्राथमिकियां दर्ज कीं, जिनके आधार पर धनशोधन का मामला दर्ज किया गया।

ईडी ने कहा कि उसे अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना, उसके सीएमडी सिंह और अन्य के खिलाफ 73 से ज्यादा शिकायतें मिलीं जिनमें उल्लेख था कि कथित कंपनी ने संभावित घर खरीदारों के साथ 9.73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

ऐजेंसी ने कहा कि छापे के दौरान आलोक कुमार सिंह द्वारा उनके और उनकी कंपनी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों के बैनामों के अलावा 119 बैंक खातों पर रोक लगाई गयी और चार बीमा पॉलिसी तथा दो लग्जरी गाड़ियां (अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के नाम पर) जब्त की गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें