देश की खबरें | ईडी ने कोलकाता की कंपनी पर छापा मारा, ब्रिटेन की कंपनियों को 'आलोचना' के लिए दंडित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने हाल ही में कोलकाता स्थित एक कंपनी पर छापा मारा, जो कथित तौर पर एक अनधिकृत कॉल सेंटर चलाती है और जिसकी सहयोगी कंपनियों को ब्रिटेन में एक अवैध ‘स्लैमिंग’ के लिए दंडित किया गया था।

नयी दिल्ली, दो सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने हाल ही में कोलकाता स्थित एक कंपनी पर छापा मारा, जो कथित तौर पर एक अनधिकृत कॉल सेंटर चलाती है और जिसकी सहयोगी कंपनियों को ब्रिटेन में एक अवैध ‘स्लैमिंग’ के लिए दंडित किया गया था।

‘स्लैमिंग’ किसी उपभोक्ता की सहमति के बिना उसके टेलीफोन सेवा प्रदाता को अवैध तरीके से बदलने को कहा जाता है।

मेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और निदेशक कुणाल गुप्ता के 11 परिसरों पर 31 अगस्त को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापे मारे गये थे।

एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ईडी की जांच में पाया गया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में ‘फर्जी’ प्रौद्योगिकी सहायता प्रस्तावों, ‘भ्रामक’ वेबसाइट बिक्री और नकली मोबाइल ऐप के माध्यम से ‘फर्जी’ ऋण प्रस्तावों के जरिये भोले-भाले लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों से पर्याप्त रकम ऐंठे।

इसमें कहा गया है कि गुप्ता ने ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में कंपनियां स्थापित की थीं।

ईडी ने कहा, ‘‘यह भी पता चला है कि उनकी ब्रिटेन स्थित दो कंपनियों पर वहां के दूरसंचार नियामक ‘ऑफकॉम’ द्वारा स्लैमिंग के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है।’’

एजेंसी ने कहा कि ‘‘धनशोधन’’ के जरिये कमाया गया पैसा होटल, क्लब और कैफे जैसे क्षेत्रों में लगाया गया था और यह अवैध धन को वैध बनाने की एक चाल थी।

धनशोधन का यह मामला विधाननगर पुलिस की ओर से दर्ज की गयी एक प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने कहा कि पुलिस ने कॉल सेंटर को सील कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान