देश की खबरें | मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले में ईडी ने की छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
भोपाल, 27 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ हाल ही में लोकायुक्त पुलिस ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में छापेमारी की थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक लावारिस एसयूवी से 40 करोड़ रुपये का सोना और नकदी बरामद होने के मामले की भी जांच कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में पांच-छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये परिसर सौरभ शर्मा के परिवार और सहयोगियों से जुड़े हैं। शर्मा जांच के घेरे में हैं।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक सुरक्षा टीम तलाशी दलों की सहायता कर रही है।
पूर्व अधिकारी और उनके सहयोगी तीन जांच एजेंसियों (राज्य लोकायुक्त, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के दायरे में हैं।
लोकायुक्त पुलिस ने पूर्व अधिकारी से जुड़े परिसरों पर हाल ही में की गई तलाशी के दौरान 7.98 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की थी।
इसके बाद 19 दिसंबर को आयकर विभाग ने भोपाल में एक लावारिस एसयूवी से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 10 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की।
सूत्रों ने बताया कि वाहन चेतन सिंह गौड़ के नाम पर पंजीकृत पाया गया, जो शर्मा का करीबी सहयोगी है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हो सकती हैं। तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
शर्मा को 2015 में अनुकंपा के आधार पर परिवहन विभाग में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शर्मा ने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। शर्मा के पिता एक सरकारी डॉक्टर थे, जिनकी 2015 में मृत्यु हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि लोकायुक्त ने आरोप लगाया कि शर्मा ने भ्रष्टचार से धन अर्जित किया, जिसमें अपनी मां, पत्नी, साली और करीबी सहयोगी गौड़ और शरद जायसवाल के नाम पर एक स्कूल तथा एक होटल खोलना भी शामिल है।
अधिकारियों के अनुसार आयकर विभाग ने शर्मा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
सूत्रों ने बताया कि वह देश से बाहर, संभवतः दुबई में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

