एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में ईडी ने की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में ईडी ने की छापेमारी

भोपाल, 27 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ हाल ही में लोकायुक्त पुलिस ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में छापेमारी की थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक लावारिस एसयूवी से 40 करोड़ रुपये का सोना और नकदी बरामद होने के मामले की भी जांच कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में पांच-छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये परिसर सौरभ शर्मा के परिवार और सहयोगियों से जुड़े हैं। शर्मा जांच के घेरे में हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने पिछले सप्ताह भोपाल में शर्मा के परिसरों पर छापेमारी कर 2.85 करोड़ रुपये नकद सहित तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की थी।

इसके बाद 20 दिसंबर को आयकर विभाग ने भोपाल में एक लावारिस एसयूवी से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की।

सूत्रों ने बताया कि वाहन चेतन सिंह गौड़ के नाम पर पंजीकृत पाया गया, जो शर्मा का करीबी सहयोगी है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हो सकती हैं। तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शर्मा ने करीब एक साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).