देश की खबरें | ईडी ने मध्य प्रदेश सरकार की जमीन की अवैध बिक्री के मामले में छापेमारी कर नकदी जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के धार जिले में राज्य सरकार की जमीन की कथित अवैध बिक्री की धन शोधन जांच के तहत छापेमारी में लगभग 26 लाख रुपये की नकदी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त मध्य प्रदेश के धार जिले में राज्य सरकार की जमीन की कथित अवैध बिक्री की धन शोधन जांच के तहत छापेमारी में लगभग 26 लाख रुपये की नकदी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि राज्य सरकार की 151 करोड़ रुपये की जमीन की अवैध रूप से बिक्री से संबंधित मामले में छापेमारी की गई। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत इस सप्ताह की शुरुआत में धार जिले में आठ परिसरों में तलाशी ली गई।

धन शोधन का मामला मध्य प्रदेश पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है, जो ‘‘सुधीर रत्नाकर, पीटर दास और अन्य लोगों द्वारा एक-दूसरे की मिलीभगत से राज्य सरकार की जमीनों के अवैध हस्तांतरण’’ से संबंधित है।

ईडी ने कहा कि संबंधित जमीन धार के तत्कालीन ‘महाराजा’ आनंद राव पवार द्वारा कनाडाई प्रेस्बिटेरियन मिशन की डॉ. मार्गरेट ओ'हारा को महिला अस्पताल और डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा स्थापित करने के उद्देश्य से दी गई थी।

बयान में कहा गया कि आरोपियों ने ‘‘एक-दूसरे के साथ मिलकर’’ मध्य प्रदेश सरकार की कई एकड़ बेशकीमती जमीन को अवैध रूप से बेच दिया और आज की तारीख में इन भूखंड का बाजार मूल्य 151 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

ईडी ने कहा, ‘‘इन जमीनों को अलग कर दिया गया और बाद में विभिन्न आरोपियों को बेच दिया गया, जिससे मध्य प्रदेश सरकार को भारी नुकसान हुआ।’’

बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान लगभग 26 लाख रुपये की नकदी, अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्तियों का विवरण और ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा