देश की खबरें | ईडी ने आईएमसी फर्जी बिल मामले में छापेमारी कर 20 करोड़ रु से अधिक जमा जमा राशि और नकदी जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर नगर निगम (आईएमसी) में कथित फर्जी बिल घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बैंक जमा राशि और म्यूचुअल फंड फ्रीज कर दिए हैं तथा 1.20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। निदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात अगस्त इंदौर नगर निगम (आईएमसी) में कथित फर्जी बिल घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बैंक जमा राशि और म्यूचुअल फंड फ्रीज कर दिए हैं तथा 1.20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। निदेशालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 स्थान पर पांच और छह अगस्त को छापे मारे गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि जांच में पाया गया कि विभिन्न ठेकेदारों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और जल निकासी निर्माण कार्य के फर्जी बिल प्रस्तुत कर कथित रूप से अवैध धन अर्जित किया।

उसने आरोप लगाया कि जिन कार्यों के लिए फर्जी बिल बनाए गए थे, उनका जमीनी स्तर पर न तो कोई कार्य किया गया और न ही भुगतान किए जाने से पहले निगम के लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग द्वारा उनका सत्यापन किया गया।

निदेशालय ने कहा, ‘‘विभिन्न निजी ठेकेदारों द्वारा नगर निगम के समक्ष फर्जी बिल प्रस्तुत करके अर्जित की गई अपराध की आय का उनके और विभिन्न अधिकारियों ने शोधन किया।’’

ईडी ने बताया कि छापेमारी के बाद कई ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 1.25 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई तथा 20.8 करोड़ रुपये मूल्य की बैंक जमा राशि, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड एवं इक्विटी के रूप में निवेश फ्रीज कर दिए गए।

धनशोधन का मामला इंदौर पुलिस द्वारा दर्ज की गई कुछ प्राथमिकी से जुड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\