ED Raids In Haryana: हरियाणा के विधायक के परिसरों पर ईडी ने छापा मारा; चार कार, गहने, नकदी जब्त
हिन्दी. मकान खरीदने वालों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के विधायक धर्म सिंह छोकर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान चार लग्जरी कार, 14.5 लाख रुपये के आभूषण और 4.5 लाख रुपये नकद राशि जब्त की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी
नयी दिल्ली, 31 जुलाई: मकान खरीदने वालों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के विधायक धर्म सिंह छोकर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान चार लग्जरी कार, 14.5 लाख रुपये के आभूषण और 4.5 लाख रुपये नकद राशि जब्त की गई है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़े: ED Raids: ED ने सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के करीबी कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा
छोकर हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा सीट से विधायक हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय विधायक और उनके बेटे सिकंदर सिंह एवं विकास छोकर माहिरा रियल एस्टेट समूह के ‘‘मालिक एवं प्रवर्तक’’ हैं प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में बताया कि इससे पहले 25 जुलाई को भी छोकर, ‘साईं आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ (वर्तमान में माहिरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड) और माहिरा समूह की अन्य कंपनियों एवं कुछ अन्य आरोपियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे गए थे बयान के मुताबिक, हालिया कार्रवाई धनशोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत की गई
संघीय जांच एजेंसी ने समालखा, गुरुग्राम और दिल्ली में 11 स्थान पर छापे मारे निदेशालय ने बताया कि ‘साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने दिल्ली के पास गुरुग्राम के सेक्टर-68 में मकान उपलब्ध कराने का वादा करते हुए किफायती आवास योजना के तहत 1,497 घर खरीदारों से लगभग 360 करोड़ रुपये कथित रूप से एकत्र किए थे, लेकिन वह मकान मुहैया नहीं करा पाई इस मामले में ‘साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने ‘‘धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े’’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी प्रवर्तन निदेशालय का मामला इसी प्राथमिकी पर आधारित है.
उसने कहा, ‘‘मकान खरीदने वाले लोग माहिरा ग्रुप के खिलाफ एक साल से प्रदर्शन/धरना कर रहे हैं और वादे के मुताबिक उन्हें जल्द से जल्द घर मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे हैं एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि छोकर एवं उनके बेटे और अन्य प्रमुख कर्मचारी छापेमारी के दौरान ‘मौजूद नहीं’ थे और उन्होंने अभी तक जांच में कोई सहयोग नहीं दिया है संघीय एजेंसी ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार लग्जरी कार (करीब चार करोड़ रुपए कीमत की), 14.5 लाख रुपए के गहने, 4.5 लाख रुपए नकदी और ‘‘घर खरीदारों के धन की हेराफेरी से संबंधित साक्ष्य’’ जब्त किए गए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

