देश की खबरें | ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी से की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत कथित पात्रा चॉल पुनर्विकास घोटाले के सिलसिले में नौ घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराने के बाद शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से बाहर आई।

मुंबई, छह अगस्त जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत कथित पात्रा चॉल पुनर्विकास घोटाले के सिलसिले में नौ घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराने के बाद शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय से बाहर आई।

उन्होंने ईडी कार्यालय से जाते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘ईडी अधिकारियों द्वारा पूछे गए सभी सवालों का मैंने जवाब दिया है।’’

वर्षा राउत ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने अभी उन्हें दोबारा नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि वह शिवसेना नहीं छोड़ेंगी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का समर्थन करती रहेंगी।

वह उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले के सिलसिले में शनिवार सुबह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुई।

धन शोधन का यह मामला एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उससे संबंधित लेनदेन से जुड़ा है।

केंद्रीय एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में वर्षा राउत को समन भेजे थे। इसके बाद वह शनिवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं।

ईडी ने इस मामले में राज्यसभा सदस्य संजय राउत को एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को उन्हें आठ अगस्त तक हिरासत में भेज दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान