देश की खबरें | ईडी ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन को बनाया आरोपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक अनुपूरक आरोपपत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पहली बार आरोपी बनाया गया। दिल्ली की एक अदालत इस मामले में 31 अगस्त को सुनवाई करेगी।
नयी दिल्ली, 17 अगस्त कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक अनुपूरक आरोपपत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पहली बार आरोपी बनाया गया। दिल्ली की एक अदालत इस मामले में 31 अगस्त को सुनवाई करेगी।
ईडी जांच के लिए कई बार जैकलीन को तलब कर चुकी है। ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक अन्य अनुपूरक आरोपपत्र में आरोपी के तौर पर उनका नाम नहीं था।
हालांकि, दस्तावेजों में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही द्वारा इस मामले में दर्ज किए गए बयानों का उल्लेख किया गया था।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने मामले में पूरक आरोपपत्र का संज्ञान लेने के मुद्दे पर मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक के लिए टाल दी।
ईडी के अनुसार जैकलीन और नोरा फतेही से पूछताछ की गई। ईडी ने कहा कि अभिनेत्रियों को चंद्रशेखर से महंगी कारों समेत अन्य महंगे उपहार मिले। ईडी ने कहा कि जांच के दौरान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर 2021 को जैकलीन के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें चंद्रशेखर से उपहार मिले हैं।
फतेही के बयान 13 सितंबर और 14 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें चंद्रशेखर और उनकी पत्नी तथा अभिनेत्री लीना पॉलोज से उपहार मिले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

