देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में छह बांग्लादेशियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने धनशोधन निरोधक कानून के तहत छह बांग्लादेशियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल की एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने धनशोधन निरोधक कानून के तहत छह बांग्लादेशियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल की एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।

ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईडी ने धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत 11 जुलाई को कोलकाता स्थित विशेष अदालत में एक आरोपपत्र दाखिल किया है और अदालत ने इसका संज्ञान लिया है।

आरोपपत्र में प्रशांत कुमार हलधर उर्फ शिवशंकर हलधर, इमाम हुसैन उर्फ इमोन हलधर, अमाना सुल्ताना उर्फ शर्मी हलधर, स्वप्न मैत्रा उर्फ स्वप्न कुमार मिस्त्री, उत्तम कुमार मिस्त्री उर्फ उत्तम मैत्रा और प्रणेश कुमार हलधर के नाम शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि उनके खिलाफ ‘सीमा पार से जुड़े अपराध’ का आरोप लगाया गया है।

सभी छह बांग्लादेशियों को गत 14 मई को की गयी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने कहा, ‘‘जांच में पाया गया है कि इन आरोपियों के पास बांग्लादेश और भारत दोनों देशों के सरकारी अधिकारियों की ओर से जारी विभिन्न पहचान पत्र उपलब्ध थे, जिनमें दोनों देशों के पासपोर्ट भी शामिल हैं।’’

ईडी ने जुलाई में जांच के तौर पर आरोपियों के पास से कुल 7.56 करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट, बंगला, शेयर और नगदी जब्त की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\