जरुरी जानकारी | ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 605 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में दिल्ली के चार व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 605 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में दिल्ली के चार व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह मामला दरअसल श्री बांके बिहारी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एसबीबीईएल) नामक कंपनी और उसके निदेशकों अमर चंद गुप्ता, राम लाल गुप्ता और राज कुमार गुप्ता और अमर चंद गुप्ता के भतीजे और कर्मचारी संजय कंसल के खिलाफ जांच से जुड़ा है।

राम लाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और संजय कंसल को 18 अगस्त को ईडी ने हिरासत में लिया था। जबकि अमर चंद गुप्ता को दो दिन बाद 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने बताया कि चारों को एक स्थानीय अदालत ने 25 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा फरवरी, 2020 में दर्ज प्राथमिकी के बाद यह कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों ने ‘मुखौटा’ कंपनियों के जरिये धन की हेराफेरी की। उन्होंने इस धन को कंपनियों के खातों से निकालकर व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया। इससे 2010-2017 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 605 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान