देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन के मामले में चंदा कोचर के पति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन धनशोधन मामले की जांच के संबंध में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन धनशोधन मामले की जांच के संबंध में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एजेंसी ने दीपक को मुंबई में धनशोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के आन्ध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2785 नए मरीज पाए गए: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईडी उन्हें मंगलवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश कर उनकी हिरासत मांग सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल जनवरी में दर्ज मामले में मिले कुछ ताजा सबूतों के बारे में अधिक ब्योरा जानने के लिए एजेंसी ने दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह उनसे हिरासत में पूछताछ करना चाहती है।

यह भी पढ़े | Indian Army Returns 13 Yaks, 4 Calves to China: भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली, विवाद के बीच LAC से भटके 17 पशु चीन को लौटाए.

कोचर दंपति और वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत तथा अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद ईडी ने अपना मामला दायर किया था।

एजेंसी वीडियोकॉन समूह को बैंक से 1,875 करोड़ रुपये का कर्ज देने में कथित अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में कोचर दंपति से पूछताछ करती रही है।

ईडी ने इस साल के शुरू में, चंदा कोचर, दीपक कोचर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित 78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\