देश की खबरें | ईडी ने पीडीएस अनाज की कालाबाजारी करने के मामले में नासिक में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत बांटे जाने के लिए जारी किये गये 177 करोड़ रुपये मूल्य के अनाज की कथित कालाबाजारी करने से जुड़े धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत बांटे जाने के लिए जारी किये गये 177 करोड़ रुपये मूल्य के अनाज की कथित कालाबाजारी करने से जुड़े धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय एजेंसी ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने 17 फरवरी को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत संपत नामदेव घोरपड़े, अरूण नामदेव घोरपड़े और विश्वास नामदेव घोरपड़े को गिरफ्तार किया।

इन तीनों को एक विशेष अदालत ने आठ दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। उन्हें 18 फरवरी को अदालत में पेश किया गया था।

ईडी का मामला नासिक पुलिस की एक प्राथमिकी और उसके बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत दाखिल किये गये एक आरोपपत्र पर आधारित है।

इडी ने कहा है, ‘‘तीनों आरोपियों ने एक संगठित आपराधिक गिरोह बना कर पीडीएस से अवैध लाभ अर्जित किया और फिर नासिक में सरकारी योजना के तहत बांटे जाने वाले अनाज की कालाबाजारी की। ’’

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त थे। ’’

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि अवैध गतिविधियों के जरिए 177 करोड़ रुपये के अनाज की कालाबाजारी की गई। ये अनाज अंत्योदय योजना, आंगनवाड़ी, पीडीएस आदि के तहत समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए थे।

ईडी ने कहा कि संपत इस आपराधिक गिरोह का सरगना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर