विदेश की खबरें | प्रशांत महासागर में 6.3 तीव्रता के भूकंप से इक्वाडोर हिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्विटो (इक्वाडोर), 25 अप्रैल (एपी) इक्वाडोर के प्रशांत तट पर शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे देश का उत्तरी भाग हिल गया।
क्विटो (इक्वाडोर), 25 अप्रैल (एपी) इक्वाडोर के प्रशांत तट पर शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे देश का उत्तरी भाग हिल गया।
प्रारंभिक खबरों के अनुसार, कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केन्द्र एस्मेराल्डास शहर से 20.9 किमी उत्तर पूर्व में प्रशांत महासागर में था तथा इसकी गहराई 35 किलोमीटर थी।
इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि भूकंप कम से कम 10 प्रांतों में महसूस किया गया, लेकिन वह अभी भी स्थिति पर नजर रख रहा है और उसका आकलन कर रहा है।
कुछ स्थानीय मीडिया ने भूकंप के केंद्र के सबसे निकट प्रशांत महासागर के तटीय शहर एस्मेराल्डास की तस्वीरें दिखाईं, जहां कुछ घरों के सामने के हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
एस्मेराल्डास इक्वाडोर की राजधानी क्विटो से 296 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में है।
इक्वाडोर के अधिकारियों ने शुरू में प्रशांत तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद इसे रद्द कर दिया गया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

