विदेश की खबरें | इक्वाडोर: डेनिल नोबोआ ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चुनाव के दौरान हुई हिंसा में एक उम्मीदवार की मौत भी हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चुनाव के दौरान हुई हिंसा में एक उम्मीदवार की मौत भी हो गई।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि 96 प्रतिशत मतों की गणना हो चुकी है, जिनमें से डेनियल नाबाओ को 52.2 प्रतिशत और वामपंथी वकील एवं निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के सहयोगी लुइसा गोंजालेज को 47.8 प्रतिशत मिले हैं।

नोबोआ (35) ऐसे समय में इक्वाडोर का नेतृत्व करेंगे, जब देश अप्रत्याशित हिंसा से जूझ रहा है, जिसमें राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार की भी जान चली गई।

राष्ट्रव्यापी अशांति तब पैदा हुई जब लगभग तीन साल पहले हिंसा भड़की थी, लेकिन यह राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की नौ अगस्त को हत्या के बाद अकल्पनीय स्तर पर पहुंच गई।

डेनियल नोबोआ का राजनीतिक करियर 2021 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने नेशनल असेंबली में सीट हासिल की थी और इसके आर्थिक विकास आयोग की अध्यक्षता की थी। अमेरिका से शिक्षा प्राप्त करने वाले डेनियल नोबोआ ने 18 वर्ष की उम्र में एक कंपनी खोली थी और फिर वह अपने पिता की कंपनी ‘नोबोआ कॉर्प’ में शामिल हो गए, जहां उन्होंने जहाजरानी, रसद और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रबंधन पदों को संभाला ।

इक्वाडोर की मुख्य फसल केले का कारोबार करने वाले उनके पिता अल्वारो नोबोआ देश के सबसे अमीर आदमी हैं। अल्वारो भी पांच बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

डेनियल नोबोआ और गोंजालेज ने 22 अगस्त को चुनाव के पहले दौर में छह अन्य उम्मीदवारों को पीछे छोड़कर निर्णायक मुकाबले ‘रनऑफ’ में जगह बनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव