एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चीन में आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में बढ़कर 3.9 प्रतिशत, लेकिन बार-बार ‘लॉकडाउन’ से रफ्तार सुस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सालाना आधार पर 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 3.9 प्रतिशत रही।

जरुरी जानकारी | चीन में आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में बढ़कर 3.9 प्रतिशत, लेकिन बार-बार ‘लॉकडाउन’ से रफ्तार सुस्त

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सालाना आधार पर 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 3.9 प्रतिशत रही।

इसके साथ, इस साल के पहले नौ महीने में आर्थिक वृद्धि दर तीन प्रतिशत रही।

आर्थिक वृद्धि के आंकड़े सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक के दौरान पिछले सप्ताह जारी होने थे। लेकिन इसे टाल दिया गया था।

इससे पहले, अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में तिमाही आधार पर 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

चीन में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये बार-बार लगाये गये ‘लॉकडाउन’ से आर्थिक वृद्धि दर की रफ्तार सुस्त पड़ी है।

चीन सरकार कोविड महामारी को काबू में लाने के लिये कड़े कम उठा रही है। शंघाई समेत कई औद्योगिक केंद्रों में पाबंदियों के कारण कामकाज पर असर पड़ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).