एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल-अर्जेंटीना के पूर्व बंधक ने हमास के कब्जे से भाई को छुड़ाने के लिए लड़ाई जारी रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेढ़ साल तक कैद में रहने वाले इयर हॉर्न ने कहा कि बंधकों को यह पता चल जाता था कि कब अधिक सहायता उपलब्ध थी, क्योंकि उन्हें अधिक भोजन मिलता था।

विदेश की खबरें | इजराइल-अर्जेंटीना के पूर्व बंधक ने हमास के कब्जे से भाई को छुड़ाने के लिए लड़ाई जारी रखी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डेढ़ साल तक कैद में रहने वाले इयर हॉर्न ने कहा कि बंधकों को यह पता चल जाता था कि कब अधिक सहायता उपलब्ध थी, क्योंकि उन्हें अधिक भोजन मिलता था।

हॉर्न ने कहा, ‘‘जब खाना कम होता है, तो बंधकों को भी यह कम मिलता है। जब सहायता उपलब्ध होती है, तो संभावना है कि आपको खीरा मिल जाए।’’

हमास के हमले के बाद 46 वर्षीय इयर हॉर्न को सात अक्टूबर 2023 को किबुत्ज नीर ओज से 250 अन्य लोगों के साथ अगवा किया गया था। वह 498 दिन तक गाजा में एक भूमिगत सुरंग में बंधक बनाकर रखे गए, जहां उनके साथ उनके छोटे भाई ईतान हॉर्न (38) भी थे। हॉर्न को 15 फरवरी को रिहा किया गया था।

रिहाई के बाद से, हॉर्न गाजा में अब भी बंधक अपने भाई ईतान और 50 अन्य लोगों की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। माना जाता है कि इन बंधकों में से 20 अब भी जीवित हैं।

इयर ने कहा कि इस सप्ताहांत फिर से इजराइल और हमास के बीच बातचीत ठप हो जाना उनके परिवार के लिए निराशाजनक था। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं से मुलाकात कर बंधकों की रिहाई की अपील की है।

उन्होंने कहा, “मैं राजनीति नहीं समझता, मैं केवल इतना चाहता हूं कि मेरा भाई वापस आए।’’

इयर और उनके भाई ईतान को शुरू में अलग-अलग रखा गया था, फिर लगभग 50वें दिन उन्हें एक साथ रखा गया। दोनों भाइयों ने कैद के दौरान बचपन की यादें साझा कीं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया।

उनके माता-पिता के बीच तलाक हो चुका है। इयर की मां रुटी चमेल स्ट्रम ने कहा है कि उन्होंने तीनों भाइयों को पाला है और वे एक-दूसरे के मजबूत सहारे हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा में इजराइल के युद्ध में अब तक 59,700 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय उग्रवादियों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).