विदेश की खबरें | जापान में भूकंप के तगड़े झटके, क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई और इसकी गहराई 54 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके शाम 6:10 बजे से पहले शुरू हुए।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई और इसकी गहराई 54 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके शाम 6:10 बजे से पहले शुरू हुए।

भूकंप का केंद्र देश के उत्तरपूर्व हिस्से में मियागी प्रान्त के तट के पास केंद्रित था, जिसे 2011 के भूकंप और सुनामी के दौरान भारी क्षति पहुंची थी।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के तुरंत बाद मियागी प्रान्त के लिए एक मीटर तक की सूनामी की चेतावनी जारी की लेकिन इसे लगभग 90 मिनट बाद वापस ले लिया। जापान के सरकारी एनएचके टेलीविजन ने कहा कि हो सकता है कि सुनामी पहले से ही मियागी तट के कुछ हिस्सों में पहुंच गई हो।

वहां के अधिकारियों ने कहा कि नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

एनएचके ने कहा कि भूकंप के चलते कुछ क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर बिजली की आपूर्ति रूक गई और बुलेट ट्रेन सेवाएं निलंबित हो गई।

परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र सहित क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है, जो 2011 के भूकंप और सुनामी में प्रभावित हुए थे।

मियागी प्रान्त में टोम शहर की एक संकट प्रबंधन अधिकारी अकीरा वेकिमोतो ने कहा कि भूकंप आने पर वह अपने अपार्टमेंट में थीं और उन्होंने अपने कमरे में लंबे समय कंपन महसूस किया।

तटीय शहर ओफुनातो एक होटल के कर्मचारी शोतारो सुजुकी ने कहा कि बिजली अस्थायी तौर पर कट गई थी और लिफ्ट की सेवा थोड़ी देर के लिए बंद हो गई थी लेकिन बिजली की आपूर्ति अब बहाल हो गई है और कोई अन्य समस्या नहीं है।

सुजुकी ने एनएचके से कहा, ‘‘हमारे मेहमान चिंतित लग रहे थे, लेकिन वे सभी अब अपने कमरों में लौट गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर