Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 मापी गई

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है. भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया.

इससे तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र नेपाल में था। पड़ोसी देश में इस भूकंप की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी. यह भी पढ़े: Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली और NCR में महसूस किये गए भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर दौड़े लोग

ANI Tweet:

नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है. भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Water Cut: BMC की बड़ी घोषणा, मुंबई के चेंबूर में 18 मई को 12 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई; चेक करें प्रभावित इलाके

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी