देश की खबरें | असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, पांच जुलाई दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप मणिपुर के साथ अंतर-राज्य सीमा के पास कछार जिले में पूर्वाह्न करीब 11 बजकर तीन मिनट पर 35 किलोमीटर की गहराई में आया।

पूर्वोत्तर का इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है जहां अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं।

असम और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों को 2021 में 28 अप्रैल को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने हिला दिया था। यह हाल के वर्षों में उच्च तीव्रता वाले भूकंपों में से एक था।

उसी साल 26 नवंबर को असम और मिजोरम के कुछ हिस्सों में 6.1 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Elections 2026: कूच बिहार में जमकर बरसे PM मोदी, 'बंगाल की जनता का लूटा हुआ पैसा भ्रष्टाचारियों को लौटाना ही होगा'; VIDEO

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana Update: लाड़की बहनों को e-KYC का आखिरी मौका, 30 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी न होने पर रुक सकती है किस्त