एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 19 जून पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 98 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्वात, मलकंद, उत्तरी वजीरिस्तान, पाराचिनार, लोअर दीर, हांगू, चारसद्दा और स्वाबी सहित कई क्षेत्रों में महसूस किए गए।

पाकिस्तान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं क्योंकि मुल्क ‘इंडियन और यूरेशियन ‘टेक्टोनिक प्लेट' की सीमा पर स्थित है।

दक्षिण एशिया का एक बड़ा हिस्सा भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय है क्योंकि 'इंडियन टेक्टोनिक प्लेट' उत्तर की ओर 'यूरेशियन प्लेट' से टकराती हैं।

इस महीने की शुरुआत में कराची के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

पाकिस्तान के गदप, कटोहर और मालिर जिले के आसपास के इलाकों सहित कई हिस्सों में दो मई को 2.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों में 13 मार्च को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

पाकिस्तान में साल 2005 में आए 7.4 तीव्रता के घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).