विदेश की खबरें | उत्तरी जापान में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तोक्यो, एक मई (एपी) उत्तरी जापान में शनिवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन इससे सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है।

तोक्यो, एक मई (एपी) उत्तरी जापान में शनिवार तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन इससे सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से तोक्यो की इमारतें हिल गईं और तीन लोग घायल हुए हैं।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.8 थी और इसका केंद्र उत्तरी जापान में मियागी के तट के पास 47 किलोमीटर गहराई में था।

इसी इलाके में मार्च 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी से करीब 20,000 लोगों की मौत हो गई थी।

अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मियागी में दो लोग जबकि पड़ोसी क्षेत्र फुकुशिमा में एक व्यक्ति घायल हुआ। हालांकि, इन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने कहा कि परिवहन में कोई बड़ी रूकावट नहीं आई जबकि शिनकानसेन बुलेट ट्रेन को सुरक्षा पड़ताल के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया गया और कुछ स्थानीय लाइन पर ट्रेन का संचालन प्रभावित भी हुआ।

पिछले एक महीने में मियागी में यह दूसरी बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर