Earthquake in New Zealand: भूकंप के झटकों से कांपा न्यूजीलैंड, 5.6 रही तीव्रता, अब तक जान-माल की कोई खबर नहीं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप क्राइस्टचर्च से लगभग 124 किलोमीटर पश्चिम में मध्य साउथ आईलैंड में आया और इसका केंद्र जमीन में 11 किलोमीटर की गहराई में था. कम गहराई वाले भूकंप के झटकों की तीव्रता अक्सर अधिक महसूस होती है.

(Photo Credit : Twitter/X)

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप क्राइस्टचर्च से लगभग 124 किलोमीटर पश्चिम में मध्य साउथ आईलैंड में आया और इसका केंद्र जमीन में 11 किलोमीटर की गहराई में था. कम गहराई वाले भूकंप के झटकों की तीव्रता अक्सर अधिक महसूस होती है. यह भी पढ़ें: Earthquake in Taiwan: भूकंप के जोरदार झटकों से दहला ताइवान, 6.3 रही तीव्रता

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है और उसे फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. जियोनेट निगरानी एजेंसी के अनुसार, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने भूकंप के झटके और धरती में तेज कंपन महसूस होने की जानकारी दी. भूकंप के कारण कई बार आपातकालीन अलार्म भी बजे.

न्यूजीलैंड भूकंप के प्रति संवेदनशील देशों में शामिल है. देश प्रशांत सागर के चारों ओर मौजूद भूकंपीय दोष ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखीय विस्फोट आम हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\