एजेंसी न्यूज

Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक घंटे के भीतर दो बार भूंकप

जम्मू कश्मीर में बुधवार देर रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इनकी तीव्रता क्रमश 4.1 और 3.2 मापी गई. भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Earthquake in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक घंटे के भीतर दो बार भूंकप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जम्मू, 24 अगस्त : जम्मू कश्मीर में बुधवार देर रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इनकी तीव्रता क्रमश 4.1 और 3.2 मापी गई. भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू के कटरा इलाके से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था. यह भी पढ़ें : हिंदू भावनाओं को ‘आहत’ करने के आरोप में नीतीश, 6 अन्य के खिलाफ याचिका दायर

गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में छह बार भूकंप आए. भूकंप के झटके कटरा, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में महसूस किए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).