एजेंसी न्यूज

रमजान के संदेश से धैर्य, विश्वास की शक्ति अर्जित करें मुसलमान: रामाफोसा

अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष होने के नाते यह संदेश साझा करने पर रामाफोसा की समूचे अफ्रीका के मुसलमानों ने तारीफ की है।

रमजान के संदेश से धैर्य, विश्वास की शक्ति अर्जित करें मुसलमान: रामाफोसा

जोहानिसबर्ग, 25 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने देश के मुसलमानों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि वे कोरोना वायरस महामारी के चलते परिवारों के एकत्र होने और सामूहिक नमाज पर पाबंदी के बीच इस पाक महीने के संदेश से धैर्य और विश्वास की शक्ति प्राप्त करें।

अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष होने के नाते यह संदेश साझा करने पर रामाफोसा की समूचे अफ्रीका के मुसलमानों ने तारीफ की है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमारे द्वीप, अफ्रीका के ऊपर रमजान का चांद निकल आया है और रमाजान का पाक महीना शुरू हो गया है। अफ्रीकी संघ की ओर से मैं इस पाक महीने के दौरान अपने मुसलमान बहन-भाइयों की कुशलक्षेम की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि रमजान मानवता, त्याग और एकजुटता के मूल्यों को दर्शाने का समय है।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘दुख है कि इस साल रमजान पिछले साल जैसा नहीं होगा। हम जनस्वास्थ्य संबंधी वैश्विक आपातकाल की स्थिति में हैं। कोरोना वायरस महामारी से विश्व का कोई भी कोना अछूता नहीं रह गया है।’’

उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में मुसलमानों को रमजान के महीने से धैर्य और विश्वास की शक्ति अर्जित करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).