एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसका मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान रहा।

जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

मुंबई, 12 फरवरी घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसका मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान रहा।

सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत करते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 52.48 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 71,647.97 अंक पर पहुंच गया। हालांकि इसने जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी और 147.85 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 71,447.64 अंक पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी शुरुआत में 30.70 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 21,813.20 अंक पर रहा। बाद में 44.60 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 21,737.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे, जबकि पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 141.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).