जरुरी जानकारी | भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
मुंबई, तीन जुलाई भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका-वियतनाम व्यापार समझौते का भी घरेलू शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.83 अंक चढ़कर 83,652.52 पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 83.65 अंक मजबूत होकर 25,537.05 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में प्रमुख रूप से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटर्नल और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे।
हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 मुनाफे में रहे जबकि हांगकांग का हैनसेंग नुकसान में रहा।
बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत गिरकर 68.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

