एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई समकक्षों में सुधार और सभी क्षेत्रों में खरीदारी के बाद शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी से सुधार हुआ।

जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी

मुंबई, आठ अप्रैल एशियाई समकक्षों में सुधार और सभी क्षेत्रों में खरीदारी के बाद शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी से सुधार हुआ।

घरेलू बाजारों में सोमवार को निवेशकों को हैरान कर देने वाली गिरावट से उबरते हुए बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,283.75 अंक या 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,421.65 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 415.95 अंक या 1.87 प्रतिशत चढ़कर 22,577.55 अंक पर रहा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को छोड़कर सेंसेक्स की सभी कंपनियाों के शेयर सकारात्मक दायरे में रहे। टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा स्टील सबसे अधिक फायदे में रहे।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। निक्की 225 में पांच प्रतिशत से अधिक तेजी देखने को मिली।

अमेरिकी बाजारों में सोमवार को अधिकतर गिरावट में रहे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,040.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,122.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स सोमवार को 2,226.79 अंक की गिरावट के साथ 73,137.90 अंक पर जबकि निफ्टी 742.85 अंक फिसलकर 22,161.60 अंक पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).