एजेंसी न्यूज

Delhi Road Accident: दिल्ली के द्वारका में किशोर की कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में 16 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही कार ने ई-रिक्शा चालक के तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi Road Accident: दिल्ली के द्वारका में किशोर की कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
(Photo Credits Twitter)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में 16 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही कार ने ई-रिक्शा चालक के तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे द्वारका नाला रोड पर हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर लड़के के साथ उसकी छोटी बहन भी थी.

उन्होंने बताया कि कार पलट गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे नजफगढ़ निवासी 40 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई....’’ यह भी पढ़ें : ब्रिटेन के साथ ‘ऐतिहासिक’ व्यापार समझौता भारत पर दुनिया के विश्वास को दर्शाता है: प्रधानमंत्री

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार की गति बहुत तेज थी . अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).