देश की खबरें | डीवाईएफआई ने पुलवामा हमले को लेकर सत्यपाल मलिक के खुलासे पर प्रधानमंत्री से चुप्पी तोड़ने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) ने सोमवार को 2019 के पुलवामा हमले के बारे में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दावों पर चुप्पी तोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया।

तिरुवनंतपुरम, 17 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) ने सोमवार को 2019 के पुलवामा हमले के बारे में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दावों पर चुप्पी तोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया।

इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान मारे गये थे।

वामपंथी संगठन ने कहा कि वह पुलवामा हमले के बारे में चुप्पी साधने और जवाबदेही की कमी के खिलाफ जल्द ही देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

डीवाईएफआई के अखिल भारतीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य ए. ए. रहीम ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बारे में खुलासे ‘गंभीर रूप से चिंतित’ करने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को शहीदों के परिवारों और देश को जवाब देना चाहिए।

मलिक ने हाल ही में मीडिया को दिये एक साक्षात्कार में आरोप लगाया कि सीआरपीएफ ने सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए विमान की मांग की थी, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।

मलिक पुलवामा आतंकी हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे।

रहीम ने कहा, ‘‘मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी रहस्यमय है। उन्हें (सरकार की) विफलताओं के बारे में चुप्पी तोड़नी चाहिए और शहीद सैनिकों के परिवारों और देश को जवाब देना चाहिए। (मलिक के) खुलासे बेहद चिंताजनक हैं।’’

रहीम ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को नजरअंदाज नहीं कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि डीवाईएफआई जल्द ही एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

मलिक ने यह भी दावा किया था कि उन्हें इस मामले में सरकार की विफलताओं के बारे में चुप रहने का निर्देश दिया गया था।

आतंकवादियों ने 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए और कई घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें