देश की खबरें | लुगु बुरू पहाड़ में डीवीसी की पनबिजली परियोजना को अनुमति नहीं दी जाएगी : झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक लुगु बुरू पहाड़ पर प्रस्तावित जलविद्युत भंडारण परियोजना के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बोकारो, 27 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक लुगु बुरू पहाड़ पर प्रस्तावित जलविद्युत भंडारण परियोजना के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोरेन ने 23वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लुगु बुरू पहाड़ पर जलविद्युत परियोजना की अनुमति नहीं दी जायेगी।

आदिवासी समुदाय इस परियोजना का विरोध कर रहा है और राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दे रहा है। राज्य की जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) ने भी 17 नवंबर को इस परियोजना के खिलाफ सिफारिश की थी, क्योंकि इस क्षेत्र को संथालियों का धार्मिक स्थल माना जाता है।

सोरेन ने कहा, ‘‘लुगु बुरू पहाड़ को संरक्षित करने के लिए काम किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति के उपासक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे पहाड़ों को हरा-भरा रखते रहे हैं। लुगु बुरू के इतिहास को संरक्षित करना होगा।’’

उन्होंने लुगु बुरू के पवित्र स्थल पुनाय थान में अनुष्ठान भी किया। बाद में सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने राज्य के लोगों की समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।’’

मुख्यमंत्री अपने पिता और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के गोला ब्लॉक के नेमरा स्थित अपने पैतृक स्थान भी गए। उन्होंने अपने दादा सोबरन सोरेन की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now