एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है और इस दौरान प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

देश की खबरें | दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

नयी दिल्ली,चार मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है और इस दौरान प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने इस संबंध में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब हो सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर पड़ रहा है जिसके कारण अगले तीन दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

आईएमडी ने अगले छह दिन में तापमान चार से पांच डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है लेकिन इस दौरान लू नहीं चलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में 12 साल में अप्रैल का सर्वाधिक तापमान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).