देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में बृहस्पतिवार रात धूल भरी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में बृहस्पतिवार रात धूल भरी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों को बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रही।
राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों, जैसे नजफगढ़ और नरेला में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 डिग्री सेल्सियस और 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुलेटिन के मुताबिक, आया नगर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

