देश की खबरें | डीयू के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ ने शनिवार, रविवार की परीक्षा रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) ने शनिवार को बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए प्रथम वर्ष की परीक्षा अचानक रद्द करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) ने शनिवार को बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए प्रथम वर्ष की परीक्षा अचानक रद्द करने की घोषणा की।

यह घोषणा ऐसे समय की गई जब छात्र परीक्षा दे रहे थे और उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाएं सौंपने को कहा गया।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को होने वाली एसओएल परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है, लेकिन बाकी की ‘डेटशीट’ पहले जैसी ही रहेगी।

उन्होंने बताया कि इन दोनों विषयों की तारीखों के बारे में जल्द ही बताया जायेगा।

शनिवार को इन पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए परीक्षा का पहला दिन था और इसे दो पालियों सुबह और शाम में आयोजित किया जाना था ।

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक ‘‘त्रुटि’’ के कारण, सभी छात्रों को सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए बुला लिया गया था, यही वजह है कि परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

परीक्षा रद्द होते ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा रद्द करने का नोटिस लगा दिया गया।

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संगीता ने कहा कि वह समय पर अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई थी और परीक्षा सामान्य रूप से शुरू हुई, लेकिन कुछ मिनट बाद छात्रों को परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा परीक्षा केंद्र मिरांडा हाउस था। मैं समय पर पहुंच गयी थी। हमने अपना विवरण भरा और प्रश्न पत्र वितरित किए गए। हमें प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए आवंटित समय दिया गया था।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया और जैसे ही मैंने अपना पेन उठाया, निरीक्षक ने हमें बताया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। हमें इसका कोई कारण नहीं बताया गया।’’

संगीता ने कहा कि सैकड़ों छात्र जवाब मांगने के लिए केंद्र के बाहर एकत्र हो गए थे। उन्हें कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक नोटिस चस्पा मिला, जिसमें लिखा था, ‘‘परीक्षा शाखा से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह और शाम के सत्र की एसओएल परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा की अगली तारीख की सूचना बाद में दी जाएगी।’’

विश्वविद्यालय के अधिकारी ने कहा कि शनिवार और रविवार दोनों के लिए परीक्षा रद्द कर दी गई है।

इस बीच रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘छात्रों को नए रोल नंबर जारी किए जाएंगे। हम इस त्रुटि की जांच कर रहे हैं। हम यह निर्धारित कर रहे हैं कि यह मानवीय त्रुटि थी या कंप्यूटर की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड