एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ और आसपास सक्रिय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘नॉर्थ कैंपस’ और उसके आसपास मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ और आसपास सक्रिय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 24 मई राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘नॉर्थ कैंपस’ और उसके आसपास मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीष भटले (26), उसके मामा देवेंद्र (57), निखिल उर्फ ​​गुन्नू (28), अंकित गुप्ता (40) और कपिल (28) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रामाडोल के 2,360 कैप्सूल और कोडीन वाले कफ सिरप की 135 बोतलें बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अपराध अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से संकेत मिलता है कि नॉर्थ कैंपस क्षेत्र में अवैध रूप से दवाइयां बेची जा रही है।

उन्होंने बताया, “पुलिस ने पाया कि ये दवाएं बिना किसी चिकित्सक की सलाह या फिर किसी प्रकार के बिल के बेची जा रही थीं।”

अधिकारी ने बताया कि 12 मई को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).